पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय से 200 लोग महाकुंभ के लिए हुए रवाना, NRI सेल ने की निःशुल्क व्यवस्था
भाजपा कार्यालय से भाजपा एनआरआई सेल की तरफ से बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे 4 बस समेत कई गाड़ियां महाकुंभ के लिए रवाना की गई। जिसमें करीब 200 लोगों ने महाकुंभ के लिए प्रस्थान किया। भाजपा एनआरआई सेल की तरफ से इन सभी लोगों को महाकुंभ ले जाया गया, जहां इन सभी लोगों के रहने और खाने की सुविधा नि:शुल्क होगी।