पटना ग्रामीण: लालू को भारत रत्न देने की वकालत पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कसा तंज, कहा- राजद के शासनकाल में 118 नरसंहार हुए
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जो उनके पिता लालू को आज गाली दे रहे हैं, वही, कल उन्हें भारत रत्न देंगे। अब इस बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। बुधवार की सुबह 9 बजे राजवंशीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जो लालू यादव को भारत रत्न दिये जाने की वकालत कर रहे हैं, उनके शासनकाल में 118 नरसंहार हुए हैं।