पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव निकले बाहर, मीडिया से बनाई दूरी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे राबड़ी आवास से गाड़ी में बैठ कर बाहर निकले। लेकिन अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर लालू प्रसाद यादव कहां के लिए रवाना हुए। लालू प्रसाद यादव ने आज बाहर निकलने के बाद भी मीडिया से दूरी बनाई रखी।