पटना ग्रामीण: मिलर हाईस्कूल मैदान में कुर्मी एकता रैली का हुआ आयोजन, सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में लगे नारे
पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट की ओर से मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे कुर्मी एकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार समेत दूसरे राज्यों के भी कुर्मी समाज के लोग शामिल हुए। कुर्मी एकता रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नारे भी लगाए गए।