चित्तौड़गढ़ के किला क्षेत्र स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की घटना के विरोध में जैन समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 16 अप्रैल की रात मंदिर से भगवान महावीर और शांतिनाथ की प्रतिमाओं के आभूषण, चांदी के छत्र, सिंहासन व अन्य सामान चोरी हो गया।