काको: पटना से 5 हजार का इनामी टॉप-20 अपराधी भैरव गिरफ्तार
जहानाबाद। जिले के टॉप-20 अपराधियों की सूची में शामिल 5 हजार रुपये के इनामी अपराधी भैरव कुमार उर्फ जितेंद्र को जहानाबाद पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी हुई।