बक्सर: नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बक्सर में भाजयुमो ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़े
Buxar, Buxar | Dec 15, 2025 बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बक्सर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जमकर पटाखे फोड़े। नितिन नवीन पूर्व में बक्सर जिले के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं।