फरेंदा: गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में हुई मौत
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात करीब 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरेंदा के निराला नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 15 निवासी 52 वर्षीय पीआरडी जवान धरनीधर गुप्ता की तेज रफ्तार सफारी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। धरनीधर पुरन्दरपुर थाने में तैनात थे और ड्यूटी के लिए मनिकौरा चौराहे जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस