फरेंदा: भोटहा गांव में 28 साल पुराने मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को सुनाई गई सजा
वर्ष 1996 में पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के भोटहा गांव में गाली-गलौज और मारपीट के मामले में 28 साल बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया। अभियुक्त घिसियावन पुत्र गफरू को जेएम फरेंदा कोर्ट ने 01 दिन की न्यायिक अभिरक्षा और 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को 01 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। घटना 10 अक्टूबर 1996 को हुई थी।