चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार को नगर परिषद परिसर में शहरी सेवा शिविर आयोजित हुआ। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर डॉ. मंजू और जिला अध्यक्ष रतनलाल गाड़री ने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विधायक ने सड़क, बिजली, नालों की सफाई के निर्देश दिए।