बांसवाड़ा: शहर के गांधी मूर्ति सर्कल पर महात्मा गांधी जयंती पर प्रशासनिक कार्यक्रम का आयोजन, स्कूली बच्चों ने की प्रार्थना
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार सुबह 8 बजे महात्मा गांधी जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा एक प्रशासनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह यादव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चर्चा की गई।