बांसवाड़ा: कुपड़ा में मां चामुंडा एवं दशा माता मंदिर पर श्रद्धालुओं ने 251 मीटर लंबी लाल रंग की चुनरी अर्पित की
नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य मे बुधवार सुबह 11 बजे कुपड़ा कस्बे के माँ चामुंडा माताजी एवं दशा माताजी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने 251 मीटर की चुनरी नगर भ्रमण कर माताजी के जयकारों के साथ अर्पित कर हवन किया और सुख शांति की कामना की गई।नवरात्रि के 9 दिन माताजी का अलग अलग रूप में श्रृंगार किया गया नवयुग मंडल यादव समाज की तरफ से महाप्रसादी का आयोजन किया गया।