बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल के डेक्सट्रोमेथोर्फेन सिरप के वितरण पर रोक, आरएमएससीएल ने दो बैच की जांच के चलते हटाने का फैसला लिया
निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाएँ सप्लाई करने वाली संस्था राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड खांसी रोग में दी जाने वाली दवा के उपयोग से बच्चों के बीमार होने के बाद महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डेक्सट्रोमेथोर्फेन दवा के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।दवा के दो विशिष्ट बैच की गुणवत्ता की जाँच कराई जा रही है।