मोहनपुर: कुंडा थाना क्षेत्र के अररिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
कुंडा थाना क्षेत्र के अररिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के संबंध में घायल नीरज मंडल ने बताया कि वह अपना जमीन गिरवाने के लिए गया था तभी अचानक एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोग हरवे हथियार के साथ जमीन पर पहुंचे मारपीट करना शुरू कर दिया ।