डुमरी: डुमरी और टांगरडीह में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया करम पर्व, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण
Dumri, Gumla | Oct 21, 2026 डुमरी और टांगरडीह गांव में प्रकृति, आस्था और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक करम पर्व मंगलवार को धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अखरा में करम डाली स्थापित कर करम देवता की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, खुशहाली तथा समाज की उन्नति की कामना की। बुधवार को ग्रामीणों ने करम डाली को