गंगापुर: जयपुर हाईवे पर निजी अस्पताल के पास पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव
गंगापुर सिटी में अज्ञात लोगों ने एक युवक अंकित उर्फ नीलू मीणा पुत्र रामबाबू मीणा निवासी सालोदा गांव बिनेगा की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। युवक का चेहरा और सिर पत्थर से कुचला हुआ था और पत्थरों से सिर कुचलने के दौरान खून के छीटे दीवार पर भी पड़े मिले। सूचना पर तीनों थानों के थानाधिकारी सहित एएसपीऔर एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।