गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस ने स्मैक बेचने के एक आरोपी को टोटोलाई मोड़ से गिरफ्तार किया। सदर थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि आरोपी ब्रहमसिंह गुर्जर पुत्र मीठालाल गुर्जर निवासी मच्छीपुरा है ।उसके कब्जे से अवैध रूप से रखी 1.10 ग्राम स्मैक को जप्त किया। आरोपी से पूछताछ जारी है।