गंगापुर: 17 वर्षीय छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द
गंगापुर सिटी चूली गेट नंबर 2 स्कूल के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा, एक छात्र गोलू पुत्र रामराज गुर्जर बामनवास उपखंड के नवाड किशनपुरा गांव ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को फंदे से उतार कर गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी लेकर आई जहां छात्र को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।