गंगापुर: सेवा गांव स्थित टोल नाके पर दो बाइकों की आमने सामने की हुई भिड़ंत, एक की मौत, 2 लोग गंभीर घायलों को किया जयपुर रेफर
सेवा गांव स्थित टोल नाके पर बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में 3 जने गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को गर्वमेंट हॉस्पीटल लेकर पहुंची, जहां एक जने को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए भर्ती किया, जहां की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलों को जयपुर रेफर कर दिया।