बख्शी का तालाब: इटौंजा में 'स्मार्ट मीटर' पर बवाल, वसूली के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़े कर्मचारी
लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के लुधौली गांव में बिजली मीटर बदलने के नाम पर कथित वसूली को लेकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा 500 से 4 हजार रुपये तक की मांग की जा रही थी और दर्जनों परिवारों से अवैध धन उगाही की कोशिश की गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को मौके पर पकड़ लिया।