टीकमगढ़: टीकमगढ़ में गैस सिलेंडर संकट, होम डिलीवरी बंद, संचालकों पर ₹30 बचाने और अवैध एजेंसी चलाने का आरोप
टीकमगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। रविवार को शहर की गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखी गईं। सिविल लाइन रोड स्थित गिरिराज गैस एजेंसी ने पिछले कई दिनों से होम डिलीवरी बंद कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हो रही है।आरोप है कि राजेंद्र बिदोलिया अवैध तरीके से इस गैस एजेंसी का संचालन कर रहे हैं।