स्याना: बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर समाजसेवी और राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर किया नमन
Siyana, Bulandshahr | Aug 21, 2026
नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर समाजसेवी व राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। शुक्रवार को दर्जनों कार्यकर्ता नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर एकत्रित हुए। जहां मौजूद लोगों ने कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।