हथुआ: मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 218 लीटर देसी शराब बरामद, स्कॉर्पियो जब्त
गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मीरगंज के हरखौली उत्तर टोला स्थित पीसीसी सड़क के पास एक स्कॉर्पियो से 218 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इस मामले में वाहन मालिक समेत अन्य के विरुद्ध कांड दर्ज