पटियाली: पटियाली क्षेत्र के नगला सहजन में सगाई समारोह के बाद बची आतिशबाजी से लगी आग, 6 लोग झुलसे
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला सहजन में बुधवार रात सगाई समारोह के बाद बची आतिशबाजी में अचानक आग लगने से छह लोग झुलस गए। बताया गया कि खेल रहे किसी बच्चे द्वारा आग की चिंगारी आतिशबाजी तक पहुंचने से धमाके शुरू हो गए और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में नीटू (16), टिंकू (24), प्रदीप (35), आरके यादव (8), साक्षी (10) और सुमित उर्फ प्रांशु (15) घायल हो गए।