जमुई: तेली समाज का काफिला जमुई से पटना के लिए हुआ रवाना, मिरर हाई स्कूल में आयोजित तेली हुंकार रैली में होंगे शामिल
Jamui, Jamui | Feb 9, 2025 मिरर हाई स्कूल पटना में आयोजित तेली हुंकार रैली में शामिल होने के लिए समाज सेवी सह हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज साह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तेली समाज के लोग रविवार की सुबह 10:00 बजे जमुई से रवाना हो गए, जो पटना पहुंचकर हुंकार रैली में शामिल होंगे और तेली समाज के लोगों द्वारा एकता का परिचय देते हुए अपनी हिस्सेदारी के लिए आवाज बुलंद करेंगे।