जमुई: न्यू कालिका दल व बजरंग दल सहित विभिन्न इलाकों से निकाला गया भव्य विसर्जन जुलूस, मां सरस्वती को नम आंखों से दी गई विदाई
Jamui, Jamui | Feb 9, 2025 न्यू कालिका दल महराजगंज , बजरंग दल, श्री जयहिंद दल भछियार, आशीर्वाद दल सहित विभिन्न दलों द्वारा शनिवार की देर रात 11:30 बजे तक शहर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान विधि विधान के साथ पूरे शहर का भ्रमण कर बोधवन तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।लोगों ने नम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमा को विदाई दी।