जमुई: झाझा प्रखंड कार्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, महिला यौन उत्पीड़न के प्रति किया गया जागरूक
Jamui, Jamui | Feb 8, 2025 महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध एवं निवारण अधिनियम 2013 को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता प्रसादी साह , तथा पीएलबी अविनाश कुमार पांडे के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रमुख भूमिका रही।