लखीसराय: नया बाजार गौशाला स्थित मकान में एक महिला ने लगाई फांसी, हुई मौत
नया बाजार गौशाला गली में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया। मृतक महिला की पहचान गौशाला गली निवासी किशोर प्रसाद के 55 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह महीनो से बीमार होने के कारण तनाव में थी।और यह कदम उठा लिया।