लखीसराय: लखीसराय बायपास रोड स्थित माकूना पुल के समीप कुछ लोगों ने अधिवक्ता के सिर पर पिस्टल के बट से किया हमला, हुए जख्मी
लखीसराय बायपास रोड में माकुना पुल के समय पूर्व से घात लगाए 4 लोगों ने अधिवक्ता विशुनदेव प्रसाद स्वर्णकार पर पिस्टल के वट से हमला किया. जिससे अधिवक्ता जख्मी हो गए. उनके सिर में चोट आई. घायल का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज किया गया.घायल अधिवक्ता लखीसराय पचना रोड वार्ड संख्या 19 बायपास चौक के समीप के रहने वाले हैं. वे कोर्ट से घर लौट रहे थे. तभी घटना हुई.