लखीसराय: मकुना पुल के समीप जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर हमला, इलाज हेतु पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल
बाईपास मकुना पुल के समीप अधिवक्ता पर हमला कर घायल किये जाने का मामला सामने आया है। जहां घायल को पुलिस ने इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल अधिवक्ता पचना रोड चौक निवासी स्व0 गणेश शाह के पुत्र विष्णुदेव प्रसाद स्वर्णकार बताया जा रहा है। अधिवक्ता ने बताया कि मैं हर दिन की तरह ही न्यायालय से कार्य निपटा कर घर जा रहे थे।तभी घटना को अंजाम दिया गया।