लखीसराय: लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप बाईपास ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वृद्ध के शव का किया गया पोस्टमार्टम।
लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप बाईपास ओवर ब्रिज के समीप रेल पुलिस ने एक अज्ञात ब्रिज के समीप एक वृद्ध का शव बरामद कर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया। जहां वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पहचान को लेकर रेल पुलिस के द्वारा गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल किया जा रहा है।