लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर स्थित निजी स्कूल के समीप दो युवकों के साथ मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, किया गया उपचार
नगर थाना क्षेत्र बालगुदर स्थित एक निजी स्कूल के समीप दो युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिसे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया गया। घायलों की पहचान बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर गांव निवासी रामोतार यादव के पुत्र राजीव कुमार एवं कैलाश यादव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई।