गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व बुधवार को श्रीनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भाग लेकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना से आहुतियां समर्पित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। इसके बाद गुरु, गायत्री आह्वान