तरबगंज: नवाबगंज में मोहर्रम का जुलूस देखने गई युवती लापता, भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी
नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासिनी युवती रविवार शाम को मोहर्रम का जुलूस देखने बाजार आयी थी। जुलूस समापन के बाद भी युवती के घर न पहुँचने पर परिवार के लोग उसे खोजने लगे जिसका कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह युवती का भाई थाने पहुँचकर गुमसुदगी दर्ज करायी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने सोमवार शाम 5बजे बताया कि भाई की तहरीर पर गुमसुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।