तरबगंज: नवाबगंज के टिकरी रेल मार्ग पर झड़ियों में लटकता मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी रेल मार्ग के किनारे झाडियों में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड से लटकता मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर नवाबगंज, वजीरगंज व जीआरपी पुलिस छानबीन में जुट गयी है।शव कई दिन पुराना लग रहा। लाइन पर कार्य कर रहे मजदूरों ने दुर्गंध आ रही दिशा की तरफ देखा तो बनियान व हाफ पैंट में शव लटकता दिखा जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।