तरबगंज: नवाबगंज के अयोध्या गोण्डा मार्ग पर परसापुर के पास अज्ञात बोलेरो की चपेट में आकर युवक की मौत, शव घर पहुँचने पर मचा कोहराम
नवाबगंज थानाक्षेत्र के अशोक पुर निवासी 32वर्षीय बृजकिशोर शुक्रवार देर शाम बाइक से जाते समय अयोध्या गोंडा मार्ग पर परसापुर के पास पीछे आ रही बोलोरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे डायल112 ने सीएचसी भेजवाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर 12 शव घर पहुँचने पर परिवार मे कोहराम मच गया।