तरबगंज: तरबगंज के पथार में ट्रांसफार्मर के स्टे तार में उतरे करेंट के चपेट में आकर युवक की मौत, बचाने दौड़े अन्य युवक भी झुलसे
तरबगंज थानाक्षेत्र के पथार में आशीष सिंह पुत्र शिवनायक सिंह सोमवार दोपहर को अपने केले के खेत में गया था जहां लगे ट्रांसफार्मर के स्टे तार में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत में मौजूद गांव के योगेश सिंह उसे बचाने दौड़े जिससे वो भी झुलस कर घायल हो गए जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है।