तरबगंज: वजीरगंज के नगवा पहुँचा इकलौते बेटे का शव, परिवार में मचा कोहराम
रविवार को वजीरगंज के नगवा में सिराजुद्दीन के इकलौते बेटे शहाबुद्दीन उर्फ सोनू का शव पहुँचने पर पूरा गांव चीत्कार उठा। युवक का शव पहुँचने पर गांव में जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।परिजनों को बिलखता देख वहां मौजूद हर किसी की आंख में आंसू आ गए।क्षेत्र के नगवा निवासी शहाबुद्दीन की बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ में 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी।