तरबगंज: वजीरगंज के पूरेडाढू में आग लगने से महिला की गृहस्थी जलकर खाक, थाने पर दी नामजद तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
वजीरगंज के पूरेडाढू के विश्वनाथ पुरवा में शनिवार मध्यरात्रि में आग लगने ने रीता पत्नी रामनाथ कश्यप की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी।पीड़िता ने दो लोगों पर मारपीट कर घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।शनिवार रात्रि में गांव निवासी व्यक्ति अपने रिश्तेदार के साथ छप्पर में रखा 10किलो गेहूं ले जाने लगा तभी महिला जाग गयी।