आंवला: आंवला क्षेत्र के शिव मंदिर से घंटा, मूर्तियां और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Aonla, Bareilly | Aug 19, 2026 आंवला-बदायूं मार्ग स्थित एक शिव मंदिर से 51 किलो का पीतल का घंटा, 20 छोटे घंटे, मूर्तियां और दानपात्र में रखी नकदी चोरी हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे सामने आई, जिसके बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया।