#चीता_को_भाया_बांध_बारैठा..
भरतपुर। पिछले 10 दिनों से बंध बारैठा वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में घूम रहा कूनो नेशनल पार्क का 'केपी-3 चीता' ने शनिवार को शेरगढ़ और सिकंदरा गांव के बीच स्थित जंगल में एक बकरी को अपना शिकार बनाया, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बयाना वन रेंज के अधिकारियों के साथ-साथ कूनो अभ्यारण्य से आई विशेषज्ञों की टीम ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है और वन्यजीव की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।