#उत्तराखंड_में_भरतपुर_के_तस्कर_दबोचे..
भरतपुर। शहर के अटलबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत धाऊ पायसा निवासी 2 सगे भाइयों को नैनीताल पुलिस ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धाऊ पायसा निवासी गजब सिंह और सीताराम के रूप में हुई है। गजब सिंह, भरतपुर में एक आरओ प्लांट में काम करता है, जबकि सीताराम टैक्सी चालक है। आरोपी अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी पहुंचे थे। आरोपियों को नैनीताल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति को स्मैक की डिलीवरी करनी थी, लेकिन डिलीवरी से पहले ही दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।