#धाऊ_पायसा_निवासी_नैनीताल_में_पकड़े..
भरतपुर। शहर के अटलबंद थाना क्षेत्र के धाऊ पायसा निवासी दो सगे भाइयों को नैनीताल की काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 4 जून को करीब 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान धाऊ पायसा निवासी गजब सिंह और सीताराम के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गजब सिंह भरतपुर में एक आरओ प्लांट में काम करता है, जबकि सीताराम टैक्सी चालक है। दोनों भाई अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी पहुंचे थे और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति को यह खेप सप्लाई करने वाले थे। इसके बाद सीताराम को मुक्तेश्वर स्थित अपनी ससुराल जाना था, लेकिन डिलीवरी से पहले ही दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।