🚨 महलई गांव में आम रास्ते से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन ने कराया रास्ता खाली!
📍 जसवंतनगर, इटावा
ग्राम महलई में गुरुवार को तहसील प्रशासन ने आम रास्ते पर किए गए कब्जे को हटवाकर आवागमन के लिए रास्ता खाली करा दिया।
तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने थाना प्रभारी कमल भाटी की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मौके पर कानूनगो राजेश यादव, लेखपाल अनुराग यादव और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा सहित राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
💬 सार्वजनिक रास्तों को कब्जामुक्त रखना कितना जरूरी है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#Jaswantnagar #Etawah #UttarPradesh #DPSChannel #PublicNews