🪔 दीपावली पर पालिका कर्मचारियों का सम्मान, सभासद शोभा देवी ने भेंट देकर बढ़ाया उत्साह
जसवंतनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-1 की सभासद श्रीमती शोभा देवी ने अपने आवास पर दीपावली के अवसर पर नगर पालिका के लाइट कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान उनके प्रतिनिधि सुनील कुमार भी मौजूद रहे। सभासद ने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
त्योहार के अवसर पर मिले इस सम्मान से कर्मचारियों में खुशी देखने को मिली। 🪔✨
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #Diwali #नगरपालिका
Jaswantnagar, Etawah | Nov 7, 2026