म्योरपुर में कालाबाजारी के आरोप में जब्त की गई 117 बोरी खाद की प्रशासनिक निगरानी में नीलामी की गई। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, कृषि और पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। कुछ माह पूर्व म्योरपुर कस्बे के उर्वरक विक्रेता धर्मेंद्र कुमार की दुकान पर खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिली थी।