आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सोमवार को मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के त्वरित और स्थायी समाधान के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने कहा कि लोक अदालत आपसी सहमति और सुलह के आधार पर विवादों के स्थायी समाधान का एक प्रभावी माध्यम है।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)