डोमचांच: डोमचांच में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा चौक के पास जिला परिवहन पदाधिकारी ने ओवरलोड बोल्डर लदे हाइवा जब्त किया
जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार सुबह 7 बजे डोमचांच अंचल क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा चौक के पास जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने ओवरलोड बोल्डर लदे एक हाइवा को जब्त किया।