पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- विकास कार्यों की चर्चा सभी प्रदेशों में की जाएगी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कार्यालय में बुधवार को कहा कि बिहार भारत का एक अंग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकास कार्य पूरे भारत में किए हैं उसकी चर्चा सभी प्रदेशों में की जाएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह प्रचार-प्रसार के लिए बिहार आने वाले हैं जिसे लेकर सम्राट चौधरी ने उक्त बातें कही।