पटना ग्रामीण: सीएम आवास पहुंचकर उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर जाकर मुलाकात की। उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्होंने बड़े भाई नीतीश कुमार से मिलकर उनसे आशिर्वाद लिया है। उपेंद्र कुशवाहा काराकाट संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं।